“मैं जहाज पर ड्यूटी कर रहा हूं…” मिडिल ईस्ट तनाव में भागलपुर के मरीन इंजीनियर की दर्दनाक मौत

 मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बिहार के भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कहलगांव के रानी बमियां गांव निवासी मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई। वह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और उस समय ‘सेफसी विष्णु’ नामक ऑयल टैंकर पर ड्यूटी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार यह टैंकर इराक के बसरा बंदरगाह से फुजैराह होते हुए सिंगापुर की ओर जा रहा था। बुधवार रात अचानक इलाके में बढ़े तनाव के बीच जहाज पर मिसाइल हमला हो गया। इस हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि शिपिंग कंपनी ने भी कर दी है।

जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी और भाई दिल्ली रवाना हो गए हैं और सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

गांव के लोग बताते हैं कि देवनंदन एक मेहनती और ईमानदार इंजीनियर थे। अब पूरा गांव बस यही इंतजार कर रहा है कि उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments