जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र द्वारा जारी Nowcast Weather Warning के अनुसार पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने इसे येलो अलर्ट (Watch – Be Updated) श्रेणी में रखा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। वहीं किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है।
अगर आसमान में लगातार गरज और तेज हवा महसूस हो, तो तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

0 Comments